ePaper

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने 17 सर्किलों में शुरू की सुपरनेट 4जी सेवा

Updated at : 19 Jan 2017 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने 17 सर्किलों में शुरू की सुपरनेट 4जी सेवा

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो की मुफ्त डाटा और वॉयस कॉल सुविधा को टक्कर देने के लिए प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने देश के 17 सर्किलों में सुपरनेट 4जी सेवा की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने कहा कि उसने अपने 17 सर्किलों में सुपरनेट 4जी सेवा की पेशकश शुरु कर दी है. वह मार्च, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो की मुफ्त डाटा और वॉयस कॉल सुविधा को टक्कर देने के लिए प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने देश के 17 सर्किलों में सुपरनेट 4जी सेवा की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने कहा कि उसने अपने 17 सर्किलों में सुपरनेट 4जी सेवा की पेशकश शुरु कर दी है. वह मार्च, 2017 तक देश के 2400 कस्बों में इसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी.

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश पूर्व, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, असम, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश पश्चिम, ओड़िशा व पंजाब में उसके ग्राहक अब सुपरनेट 4जी का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने बुधवार को नासिक, जयपुर व सहारनपुर में अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत की. कंपनी का कहना है कि उसने अपने सभी 17 दूरसंचार सर्किलों में दुनिया के सबसे बड़े 4जी नेटवर्क को पेश करने का काम पूरा कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola