ePaper

नये साल में पेट्रोल 1.29 रुपये व डीजल 97 पैसे महंगा

Updated at : 01 Jan 2017 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल में पेट्रोल 1.29 रुपये व डीजल 97 पैसे महंगा

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम बाजार में तेजी के मद्देनजर घरेलू सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में आज क्रमश: 1.29 रुपये और 97 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की.पेट्रोल की कीमत में पिछले एक महीने में यह तीसरी और डीजल में एक पखवाडे में यह दूसरी वृद्धि है. खुदरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम बाजार में तेजी के मद्देनजर घरेलू सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में आज क्रमश: 1.29 रुपये और 97 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की.पेट्रोल की कीमत में पिछले एक महीने में यह तीसरी और डीजल में एक पखवाडे में यह दूसरी वृद्धि है.

खुदरा बिक्री मूल्यों में यह बढोत्तरी आज मध्यरात्रि से लागू होगी.विभिन्न राज्यों में लगने वाले शुल्कों के कारण स्थानीय स्तर पर इनके बिक्री मूल्य में वृद्धि कमबेशी हो सकती है. दिल्ली में वैट कर सहित पेट्रोल के खुदरा मूल्य में 1.66 रुपये और डीजल के मूल्य में 1.14 रुपये की वृद्धि होगी. दिल्ली में अब पेट्रोल की दर 70.60 रुपये और डीजल की 57.82 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.

इससे पहले 17 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 2.21 रुपये और डीजल की कीमत 1.79 रुपये प्रति लीटर बढ़ायी गई थी. तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.94 रुपये और डीजल की कीमत 56.68 रुपये प्रति लीटर हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola