पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर हुआ मंहगा

नयी दिल्ली : पेट्रोल 2.21 रुपया प्रति लीटर और डीजल 1.79 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) प्रत्येक महीने की पहली और 16वीं तारीख को पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसत कीमत के आधार […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल 2.21 रुपया प्रति लीटर और डीजल 1.79 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) प्रत्येक महीने की पहली और 16वीं तारीख को पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसत कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन की मांग की थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमत 57.43 डॉलर से बढ़कर 62.82 डालर प्रति बैरल होने तथा डीजल की कीमत 56.79 डालर से बढ़कर 60.97 डालर प्रति बैरल होने के कारण घरेलू बाजार में यह कीमत वृद्धि सामान्य मानी जा रही है.सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पहले बढोत्तरी की योजना टाल दी थी, लेकिन इस पर अचानक फैसला लिया गया और कीमतें बढ़ा दी गयीं. इससे पहले, एक दिसंबर को कीमतों में संशोधन किया गया था. उस समय पेट्रोल के दाम में मामूली 13 पैसे लीटर की वृद्धि की गयी, जबकि डीजल की दरों में 12 पैसे की कटौती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




