स्पाइसजेट का वार्षिकी सेल शुरू, ऑफर टिकट 737 रुपये

नयी दिल्ली : विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 737 रुपये प्रति टिकट की दर से ग्राहकों को ऑफर देने की घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि यात्रियों को स्पाइसजेट के वार्षिकी सेल के अवसर पर विशेष छूट दी जा रही है. यह ऑफर स्पाइसजेट के सभी घरेलू विमानों के लिए लागू होगी. यह ऑफर […]
नयी दिल्ली : विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 737 रुपये प्रति टिकट की दर से ग्राहकों को ऑफर देने की घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि यात्रियों को स्पाइसजेट के वार्षिकी सेल के अवसर पर विशेष छूट दी जा रही है. यह ऑफर स्पाइसजेट के सभी घरेलू विमानों के लिए लागू होगी.
यह ऑफर आज आधी रात से लागू होगी और 24 नवंबर 2016 तक इसकी टिकट बुकिंग की जा सकती है. यात्रा की तिथि 9 जनवरी 2017 से लेकर 28 अक्तूबर 2017 तक रखी गयी है. शुरुआती भाड़ा 737 रुपये है यह चेन्नई-कोयबंतूर-चेन्नई. जम्मू -श्रीनगर -जम्मू, चंडीगढ़ -श्रीनगर-चंडीगढ़ और अगरतल्ला-गुवाहाटी तक 500 किमी तक की दूरी कवर करेगी.
ऑफर पहले आओ, पहले पाओ के तहत लागू होगा. कंपनी की वेबसाइट में जाकर बुकिंग की जा सकती है. विमानन कंपनी स्पाइसजेट 500 रुपये या 1000 रुपये की पुरानी नोट भी लेगी, लेकिन ये बुंकिग कैंसिल नहीं किये जा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




