ePaper

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 21 अंक लुढका, निफ्टी 8,705 पर

Updated at : 25 Oct 2016 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 21 अंक लुढका, निफ्टी 8,705 पर

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज गिरावट के साथ खुला. वैश्विक संकेतों से आज बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. 14 अंकों की गिरावट के साथ खुला बीएसई का प्रमुख इंडेक्‍स शुरुआती कारोबार में 21 अंक नीचे गिर गया. इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 28,158 अंक पर आ गया. इसी प्रकार […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज गिरावट के साथ खुला. वैश्विक संकेतों से आज बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. 14 अंकों की गिरावट के साथ खुला बीएसई का प्रमुख इंडेक्‍स शुरुआती कारोबार में 21 अंक नीचे गिर गया. इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 28,158 अंक पर आ गया. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,705 अंक पर पहुंचा. मिडकैप के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

मिडकैप के शेयर शुरुआती कारोबार में 23 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. दूसरी ओर स्मॉलकैप के शेयरों में अभी तेजी बरकरार है. 15 अंकों की बढ़त के साथ स्मॉलकैप के शेयरों में लिवाली देखने को मिल रही है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स करीब 102 अंक की बढ़त के साथ तीन सप्ताह के उच्च स्तर 28,179 अंक पर बंद हुआ. सरकार तथा बैंकों के शीर्ष प्रबंधन के बीच फंसे कर्ज (एनपीए) के मुद्दे पर होने वाली बैठक से पहले यह तेजी आयी है.

तीस शेयरों वाला सूचकांक सोमवार को मजबूती के साथ खुला और 101.90 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,179.08 अंक पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी सोमवार को 15.90 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढत के साथ 8,708.95 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola