पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल 6 पैसे सस्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2016 10:58 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल के दाम में आज 28 पैसे प्रतिशत लीटर की वृद्धि की गयी. हालांकि डीजल के दाम में 6 पैसे की कमी की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. दो महीने में यह लगातार तीसरा मौका है जब पेट्रोल के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल के दाम में आज 28 पैसे प्रतिशत लीटर की वृद्धि की गयी. हालांकि डीजल के दाम में 6 पैसे की कमी की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. दो महीने में यह लगातार तीसरा मौका है जब पेट्रोल के दाम बढाये गये हैं. वहीं डीजल के मामले में इस महीने दूसरी बार दाम में कमी की गयी है.
देश की सबसे बडी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी गयी है जबकि डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम किये गये हैं. इसमें राज्यों के शुल्क शामिल नहीं हैं. पेट्रोल पर 27 प्रतिशत वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 36 पैसा प्रति लीटर महंगा होगा. वहीं डीजल के मामले में 17.42 प्रतिशत वैट को शामिल करने पर कटौती 7 पैसे होगी.
इससे दिल्ली में मध्य रात्रि से पेट्रोल का दाम 64.57रूपये प्रति लीटर होगा जो फिलहाल 64.21रूपये है. इसी प्रकार, डीजल 52.52रूपये लीटर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 52.59रूपये है. इससे पहले, 16 सितंबर को पेट्रोल के दाम में 58 पैसे लीटर (राज्य के शुल्क को छोडकर) की वृद्धि की गयी थी .
राज्य के वैट को जोडने पर दिल्ली में पेट्रोल 78 पैसे लीटर महंगा हुआ था. वहीं डीजल के दाम में 31 पैसे की कटौती की गयी थी. वैट को शामिल करने पर यह कटौती 35 पैसे थी. आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों और रपये-डीलर की विनियम दर को देखते हुए पेट्रोल के दाम में वृद्धि तथा डीजल के मूल्य में कमी जरुरी हो गयी थी….”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










