रोहतास में बस-ऑटो की टक्कर में तीन यात्री घायल, दो की हालत गंभीर; ट्रामा सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन
Accident

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Road Accident: रोहतास में तुंबा आईटीआई के पास बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(रजी अहमद खान) रोहतास जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंबा आईटीआई के पास डेहरी–अकबरपुर मुख्य पथ पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक बस और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया. घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहनों की मदद से रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल सासाराम ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

अस्पताल में इलाज जारी, दो की हालत गंभीर

सूत्रों के अनुसार, घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक यात्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं.

सड़क पर कुछ समय के लिए बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद कुछ समय के लिए डेहरी–अकबरपुर मुख्य पथ पर यातायात बाधित हो गया. दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े रहे, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया.

तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को जिम्मेदार बताया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर स्पीड कंट्रोल, नियमित पुलिस गश्ती और सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वाहन की लापरवाही से हुआ. फिलहाल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read:आरा में स्वच्छता अभियान के दावे हुए फेल, शहर में गंदगी का अंबार; लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन