ePaper

सर्जिकल स्‍ट्राइक के झटके से उबरा बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में तेजी

Updated at : 30 Sep 2016 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
सर्जिकल स्‍ट्राइक के झटके से उबरा बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में तेजी

मुंबई : सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद भारतीय बाजार में कल आई गिरावट आज थम गई है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स आज शुरुआती कारोबार में रिकवरी के बाद चढ गया है. सेंसेक्‍स में 4 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है. इस बढ़त के साथ सेंसेक्‍स 27,831 अंक पर पहुंच गया है. इसी प्रकार […]

विज्ञापन

मुंबई : सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद भारतीय बाजार में कल आई गिरावट आज थम गई है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स आज शुरुआती कारोबार में रिकवरी के बाद चढ गया है. सेंसेक्‍स में 4 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है. इस बढ़त के साथ सेंसेक्‍स 27,831 अंक पर पहुंच गया है. इसी प्रकार एनएसई के प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी में भी 10 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयर लिवाली समर्थन से बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. मिडकैप के शेयरों में जहां 92 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है, वहीं स्‍मॉलकैप में 122 अंक की बढ़त दर्ज की जा रही है.

गुरुवार को भारतीय सेना के सर्जिकल स्‍ट्राइक के खुलासे के बाद सेंसेक्स 465 अंक टूट कर बंद हुआ. यह सेंसेक्स में तीन महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी. एक समय सेंसेक्स 573 अंक तक नीचे आ गया था. लेकिन निचले स्तर पर कुछ लिवाली से सेंसेक्स को संभलने का मौका मिला और यह दिन के निचले स्तर 27,719.92 से उपर बंद हुआ. इसी प्रकार निफ्टी भी कारोबार के दौरान 8,600 अंक से नीचे 8,558.25 अंक पर आने के बाद कुछ सुधरा. अंत में निफ्टी 153.90 अंक या 1.76 प्रतिशत के नुकसान से 8,591.25 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola