ePaper

वैश्विक संकेतों से संभला बाजार, सेंसेक्स 138 अंक मजबूत खुला

Updated at : 27 Sep 2016 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक संकेतों से संभला बाजार, सेंसेक्स 138 अंक मजबूत खुला

मुंबई : शेयर बाजार आज फिर पटरी पर लौट आया. दो सत्रों की लगातार गिरावट के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138 अंक चढ़ गया. अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से यहां ताजा दौर की लिवाली का सिलसिला चला. पिछले दो सत्रों में 478.85 अंक का नुकसान दर्ज करने […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजार आज फिर पटरी पर लौट आया. दो सत्रों की लगातार गिरावट के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138 अंक चढ़ गया. अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से यहां ताजा दौर की लिवाली का सिलसिला चला. पिछले दो सत्रों में 478.85 अंक का नुकसान दर्ज करने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.46 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढत के साथ 28,432.74 पर पहुंच गया.

विभिन्न वर्गों के सूचकांक मसलन रीयल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और स्वास्थ्य सेवा बढत में थे. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ के साथ 8,768.50 अंक पर मजबूत खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola