थमा सेंसेक्स का मुनाफा, शुरुआती कारोबार में 10 अंकों की गिरावट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 10:28 AM
मुंबई : रिकार्ड स्तर पर बढ़त बनाने के बाद आज फिर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 10 अंक की गिरावट के साथ 28,916 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,909 अंक पर पहुंचा. मिडकैप […]
मुंबई : रिकार्ड स्तर पर बढ़त बनाने के बाद आज फिर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 10 अंक की गिरावट के साथ 28,916 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,909 अंक पर पहुंचा. मिडकैप के शेयरों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. वहीं स्मॉलकैप के शेयरों में अभी भी तेजी दर्ज की जा रही है. स्मॉलकैप के शेयरों में 75 अंकों की तेजी दर्ज की गई.
बुधवार को चुनींदा शेयरों में बिकवाली दबाव के चलते सेंसेक्स की तेजी थम गई जहां सेंसेक्स 52 अंक टूटकर 28,926.36 अंक पर बंद हुआ और इस तरह से सेंसेक्स में दो दिन की तेजी पर विराम लग गया. बीएसई का 30 शेयर आधारित सूचकांक कारोबार के दौरान 29,067.84 की ऊंचाई को छू गया था हालांकि मुनाफा बिकवाली के चलते बाद में यह 51.66 अंक या 0.18 प्रतिशत टूटकर 28,926.36 अंक पर बंद हुआ.
बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 554.54 अंक मजबूत हुआ था. नेशनल स्टाक एक्चेंज का निफ्टी 25.05 अंक टूटकर 8,917.95 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,968.70 व 8913.35 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










