पेट्रोल 1.42 रुपये व डीजल 2.01 रुपये प्रति लीटर सस्ता, नयी दरें आधी रात से लागू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2016 7:05 PM
नयी दिल्ली : वैश्विक तेल बाजार में नरमी और डालर रुपया विनिमय दर में नये संतुलनों के बीच पेट्रोल के दाम में 1.42 रुपये लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है. इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किये गये हैं. देश की […]
नयी दिल्ली : वैश्विक तेल बाजार में नरमी और डालर रुपया विनिमय दर में नये संतुलनों के बीच पेट्रोल के दाम में 1.42 रुपये लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है. इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किये गये हैं. देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल का दाम आज मध्यरात्रि से 61.09 रुपये लीटर होगा. अभी यह 62.51 रुपये प्रति लीटर है.
इस तरह डीजल 52.27 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 54.28 रुपये लीटर है. इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रुपये लीटर की कटौती की गयी थी. उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रुपये लीटर की कमी की गयी थी. उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे तथा डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था.
जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये थे. कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर तथा डीजल 7.72 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी. आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर तथा रपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










