महंगाई की मार : पेट्रोल और डीजल महंगा, जानें दामों में कितनी हुई वृद्धि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2016 7:39 AM
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेजी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने शनिवार देर रात पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की है. पेट्रोल की कीमत में 1.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 2.94 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि बीती रात […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेजी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने शनिवार देर रात पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की है. पेट्रोल की कीमत में 1.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 2.94 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि बीती रात की गई है.
देश के सबसे बडे ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बताया कि 30 अप्रैल मध्य रात्रि से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62.19 रुपये प्रति लीटर होगी यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 61.13 रुपये थी. इसी तरह एक लीटर डीजल की कीमत 50.95 रुपये होगी. यहां एक लीटर डीजल के लिए 48.01 रुपये देने होते थे.
पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि गत 16 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 0.74 पैसे और डीजल की कीमत में एक रुपया 30 पैसे की कटौती किए जाने के बाद की गई है. आईओसी ने कहा, ‘‘पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमतों के मौजूदा स्तर और रुपया-अमेरिकी डॉलर के विनिमय दर की वजह से पेट्रोल और डीजल के कीमत में वृद्धि की आवश्यकता पडी. कीमत में इस समीक्षा के साथ इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










