पेट्रोल, 74 पैसा, डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नयी दिल्ली: पेट्रोल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के भाव में 1.30 रुपये प्रति लीटर की आज कटौती की गयी। नई दरें आज मध्यरात्रि से प्रभाव में आएंगी.देश की सबसे बडी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 61.13 रुपये […]
नयी दिल्ली: पेट्रोल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के भाव में 1.30 रुपये प्रति लीटर की आज कटौती की गयी। नई दरें आज मध्यरात्रि से प्रभाव में आएंगी.देश की सबसे बडी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 61.13 रुपये प्रति लीटर हो गयी है, जो फिलहाल 61.87 रुपये लीटर है.
इसी प्रकार, डीजल की कीमत 48.01 रुपये प्रति लीटर होगी जो फिलहाल 49.31 रुपये है. इससे पहले, पेट्रोल के दाम में लगातार दो बार तथा डीजल में चार बार वृद्धि की गयी थी। पेट्रोल में इससे पहले 17 मार्च को 3.07 रुपये प्रति लीटर तथा चार अप्रैल को 2.19 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी. वहीं डीजल में चार अप्रैल को 98 पैसे प्रति लीटर तथा तीन बार में 3.65 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




