पेट्रोल 2 रुपये 19 पैसे और डीजल 98 पैसे महंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2016 10:52 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 19 पैसे और डीजल की कीमत में 98 पैसे की बढोत्तरी की गयी है. बढ़ी हुई कीमतें आज रात से लागू होंगी. तेल कंपनियों ने दोनों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से एक बार फिर मंहगाई पर असर पड़ेगा. इससे पहले 16 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 19 पैसे और डीजल की कीमत में 98 पैसे की बढोत्तरी की गयी है. बढ़ी हुई कीमतें आज रात से लागू होंगी. तेल कंपनियों ने दोनों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से एक बार फिर मंहगाई पर असर पड़ेगा.
इससे पहले 16 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढोत्तरी हुई थी उस वक्त पेट्रोल की कीमत में 3.07 रुपये जबकि डीजल की कीमत 1.90 रुपये बढ़ाये गये थे. पेट्रोल और डीजल की कीमत में उतार चढ़ाव से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तल की कीमतों के हिसाब से कीमत तय करती है इससे पहले 1 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी.
तब पेट्रोल में 3.02 रुपये और डीजल में 1.47 रुपये की गिरावट की गई थी. लेकिन इस गिरावट के विपरीत एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम में बढोत्तरी हुई. आम बजट के दिन 29 फरवरी को पेट्रोल की कीमतों में 3.02 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी और डीजल के दाम 1.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का असर सीधे खाद्य पदार्थों पर पड़ता है माल भाड़े में हुई बढोत्तरी के कारण थोक और खुदरा बाजार प्रभावति होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










