ePaper

सेंसेक्स 66 अंक टूटकर 25000 के नीचे, निफ्टी में भी गिरावट

Updated at : 29 Mar 2016 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 66 अंक टूटकर 25000 के नीचे, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई :उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 65.94 अंक के नुकसान से 25,000 के नीचे 24,900 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 18 अंक टूटकर 7,597 पर बंद हुआ. फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गयी है. हालांकि बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी देखी गयी है. बाजार का दिन का हाल बंबई एक्सचेंज एक्सचेंज (बीएसई) […]

विज्ञापन

मुंबई :उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 65.94 अंक के नुकसान से 25,000 के नीचे 24,900 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 18 अंक टूटकर 7,597 पर बंद हुआ. फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गयी है. हालांकि बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी देखी गयी है.

बाजार का दिन का हाल

बंबई एक्सचेंज एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला तो जरुर लेकिन शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर आ गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब एक अंक की गिरावट के साथ 24,665 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 7,625 अंकों पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मिडकैप के शेयर 40 अंक और स्मॉलकैप के शेयर 27 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स में पांच सप्ताह की सबसे बडी गिरावट दर्ज की गयी. कल सेंसेक्स 371 अंक टूटकर 25,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. गुरुवार को डेरिवेटिव्स निपटान तथा वित्त वर्ष का समापन नजदीक आने के बीच निवेशकों ने हालिया अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयरों में मुनाफा काटा. सोमवार को नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 101 अंक के नुकसान से 7,700 अंक से नीचे आ गया.

एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख तथा यूरोपीय बाजारों में अवकाश की वजह से यहां कारोबारी धारणा प्रभावित हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय व्यापक स्तर पर चली मुनाफावसूली से 25,000 अंक से नीचे 24,895.49 अंक पर आने के बाद अंत में 371.16 अंक या 1.46 प्रतिशत के नुकसान से 24,966.40 अंक पर बंद हुआ. गुरुवार को होली तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर बाजार बंद रहे थे. इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 660.19 अंक चढा था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 101.40 अंक या 1.31 प्रतिशत के नुकसान से 7,615.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 7,587.70 से 7,749.40 अंक के दायरे में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola