ePaper

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 267 अंक चढ़ कर बंद, निफ्टी 7192 पर बंद

Updated at : 18 Feb 2016 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 267 अंक चढ़ कर बंद, निफ्टी 7192 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक आज आइटी व फार्मा शेयर के अच्छे सपोर्ट के कारण एक प्रतिशत से अधिक की मजबूती पर बंद हुए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 267 अंक चढ़ कर 23649 अंक पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 83 अंक चढ़कर 7192 अंक […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक आज आइटी व फार्मा शेयर के अच्छे सपोर्ट के कारण एक प्रतिशत से अधिक की मजबूती पर बंद हुए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 267 अंक चढ़ कर 23649 अंक पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 83 अंक चढ़कर 7192 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज जहां 1.14 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गयी, वहीं निफ्टी में 1.17 प्रतिशत की मजबूती आयी.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स आज जबर्दस्त उछाल के साथ खुला है और 300 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. इस बढ़त के साथ सेंसेक्‍स 23,683 अंक पर पहुंच गया है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 96 अंकों की बढ़त के साथ 7,204 अंकों पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी लिवाली देखने को मिल रही है. निवेशकों के उत्साह से मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर करीब 150 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

बुधवार को एक दिन की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 190 अंक के उछाल के साथ 23,381.87 अंक पर बंद हुआ. तेल व गैस, स्वास्थ्य देखभाल, वाहन व धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली का जोर रहा. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स तेजी के साथ खुला, लेकिन मुनाफा वसूली से यह 23,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे दिन के निचले स्तर 22,920.84 अंक तक गिर गया.

हालांकि आखिरी एक घंटे में मजबूत लिवाली समर्थन से यह गिरावट से उबरते हुए 189.90 अंक की बढत लेकर 23,381.87 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,100 का स्तर लांघते हुए 60.20 अंक उपर 7,108.45 अंक पर बंद हुआ. ब्रोकरों ने कहा कि बिकवाली की मार से निचले स्तर पर उपलब्ध सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में लिवाली से बाजार में धारणा मजबूत हुई. हालांकि, डालर के मुकाबले रुपये 30 महीने के निचले स्तर पर आने से तेजी सीमित हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola