ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 159 अंक मजबूत

Updated at : 25 Jan 2016 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 159 अंक मजबूत

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 159 अंक से अधिक की तेजी के साथ 24,595.13 अंक पर खुला. कारोबारियों के अनुसार निवेशकों की लिवाली तथा यूरो क्षेत्र को यूरोपीय केंद्रीय बैंक की तरफ से प्रोत्साहन मिलने के संकेत से अन्य एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार में अच्छी शुरुआत […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 159 अंक से अधिक की तेजी के साथ 24,595.13 अंक पर खुला. कारोबारियों के अनुसार निवेशकों की लिवाली तथा यूरो क्षेत्र को यूरोपीय केंद्रीय बैंक की तरफ से प्रोत्साहन मिलने के संकेत से अन्य एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार में अच्छी शुरुआत देखने को मिली. इसके अलावा जनवरी महीने के डेरिवेटिव्स खंड के गुरुवार को समाप्त होने से पहले सौदों को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से बाजार में तेजी आयी.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 159.47 अंक या 0.65 प्रतिशत मजबूत होकर 24,595.13 अंक पर खुला. वाहन, स्वास्थ्य, पूंजीगत वस्तु, धातु एवं बैंक की अगुवाई में सभी खंडों में तेजी देखने को मिली. शुक्रवार को सेंसेक्स 473.45 अंक मजबूत हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.40 अंक या 0.81 प्रतिशत मजबूत होकर 7,482.85 अंक पर खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola