पेट्रोल, डीजल पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 5:31 PM
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुक्ल फिर बढ़ा दी है.इस बार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 37 पैसे और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायीगयी है. इससे पहले कल नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 63 पैसे प्रति लीटर और […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुक्ल फिर बढ़ा दी है.इस बार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 37 पैसे और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायीगयी है. इससे पहले कल नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 63 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.06 रुपये प्रति लीटर की दर से कटौती की थी.
उत्पाद शुल्क की नयी दरें आज आधी रात से लागू हो गयी हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम जितने घटने की संभावनाजताई जा रही थी, अब उतनी नहीं रही. अब तक नॉन-ब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 7.83 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है. ब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10.19 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है.
वहीं, नॉन-ब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 7.73 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है. ब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8.91 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










