45 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, 7,929 पर निफ्टी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 9:42 AM

विज्ञापन

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे कारोबार के दिन मंगलवार कोमामूलीबढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र के दौरान 45.35 अंक की बढ़त के साथ 26,079.48 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 3.80 अंक चढ़कर […]

विज्ञापन

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे कारोबार के दिन मंगलवार कोमामूलीबढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र के दौरान 45.35 अंक की बढ़त के साथ 26,079.48 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 3.80 अंक चढ़कर 7,928.95 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ.

इससे पहले आज सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स मामूलीबढ़त के साथ खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह 51.81 अंक की बढ़त के साथ 26085.94 के स्तर परखुला. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 3.85 अंक चढ़कर 7929 के स्तर पर पहुंचदिखाईदिया.

जबकि कल सोमवार कोसेंसेक्स 195 अंक उछलकर 26,000 अंक के स्तर को पार कर 26,034.13 अंक पर पहुंचबंदहुआथा. यह इसका करीब एक माह का उच्चस्तर है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,900 अंक के स्तर को लांघ गया. हालिया गिरावट वाले शेयरों में मूल्यवर्धन खरीदारी और सटोरियों की शॉर्ट कवरिंग से बाजार में तेजी आई. रुपये की मजबूती तथा वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख से भी बाजार धारणा को बल मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola