ePaper

GST विधेयक में गतिरोध के बीच सेंसेक्स 200 अंक गिरकर बंद

Updated at : 11 Dec 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
GST विधेयक में गतिरोध के बीच सेंसेक्स 200 अंक गिरकर बंद

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स 200 अंक लुढ़कर 25,0443 बंद. निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली. बाजार में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख के बीच निवेशकों की जीएसटी विधेयक के पारित होने को लेकर चिंता बढ रही है. अक्तूबर का औद्योगिक उत्पादन का आंकडा आने […]

विज्ञापन

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स 200 अंक लुढ़कर 25,0443 बंद. निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली. बाजार में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख के बीच निवेशकों की जीएसटी विधेयक के पारित होने को लेकर चिंता बढ रही है. अक्तूबर का औद्योगिक उत्पादन का आंकडा आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और मुनाफावसूली की. आंकडा आज आएगा.

बाजार का दिन का हाल

बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में आज शुरुआती कारोबार में 61 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी. एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख तथा आईआईपी आंकड़ा जारी होने से पहले चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 61.31 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,191.01 अंक पर खुला. एक समय यह 25,316.14 अंक तक पहुंच गया था. रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, बैंक, तेल एवं गैस तथा वाहन सूचकांक नकारात्मक दायरे में रहे. वहीं, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.50 या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,662.80 अंक पर खुला.

कारोबारियों के अनुसार अक्तूबर का औद्योगिक उत्पादन :आईआईपी: का आंकड़ा आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाते हुए मुनाफावसूली की जिससे बाजार में गिरावट दर्ज की गयी. इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रुख से भी धारणा प्रभावित हुई.

इससे पहले शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.27 अंकों की तेजी के साथ 25,252.32 पर और निफ्टी 70.80 अंकों की तेजी के साथ 7,683.30 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,289.58 के ऊपरी और 25,034.14 के निचले स्तर को छुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.80 अंकों की तेजी के साथ 7,643.30 पर खुला और 70.80 अंकों या 0.93 फीसदी तेजी के साथ 7,683.30 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,691.95 के ऊपरी और 7,610.00 के निचले स्तर को छुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola