ePaper

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 43 अंक टूटा

Updated at : 24 Nov 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 43 अंक टूटा

मुंबई :एशियाई बाजारों में मिले-जुले रख के बीच सटोरियों द्वारा सौदे काटने से शेयर बाजार में आज दूसरे दिन भी गिरावट रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 44 अंक टूटकर 25,775.74 अंक पर बंद हुआ.इसके अलावा, डेरिवेटिव्ज खंड में नवंबर श्रंखला के सौदों का बृहस्पतिवार को निपटान होने से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता […]

विज्ञापन

मुंबई :एशियाई बाजारों में मिले-जुले रख के बीच सटोरियों द्वारा सौदे काटने से शेयर बाजार में आज दूसरे दिन भी गिरावट रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 44 अंक टूटकर 25,775.74 अंक पर बंद हुआ.इसके अलावा, डेरिवेटिव्ज खंड में नवंबर श्रंखला के सौदों का बृहस्पतिवार को निपटान होने से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता का रख अपनाने से भी बाजार की धारणा कमजोर रही.कल ‘गुरुनानक जयंती’ के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहेंगे.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, लेकिन रीयल्टी, तेल व गैस और पीएसयू शेयरों में लिवाली समर्थन से यह थोडे समय के लिए उबर गया.हालांकि, अंतिम पहर यह 43.60 अंक टूटकर 25,775.74 अंक पर बंद हुआ. दो दिन में सेंसेक्स 92.75 अंक टूट चुका है.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.65 अंक नीचे 7,831.60 अंक पर बंद हुआ.सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जिसमें मारुति सुजुकी 2.05 प्रतिशत, जबकि एलएंडटी 1.94 प्रतिशत नीचे बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान युनिलीवर, एचडीएफसी लिमिटेड, आरआईएल, ल्यूपिन व भारती एयरटेल 2.42 प्रतिशत मजबूत रहे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola