गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 49 अंक टूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 11:21 AM
मुंबई :कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 49.15 अंक टूटकर आज 25,819.34 पर बंद हुआ. निफ्टी में 7.30 अंक की गिरावट देखी गयी. हालांकि शुरूआत में शेयर बाजार में तेजी का रूख रहा. एशियाई बाजार में सकरात्मक रूख का लाभ भारतीय शेयर बाजार को मिला. लेकिन, बाद में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. […]
मुंबई :कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 49.15 अंक टूटकर आज 25,819.34 पर बंद हुआ. निफ्टी में 7.30 अंक की गिरावट देखी गयी. हालांकि शुरूआत में शेयर बाजार में तेजी का रूख रहा. एशियाई बाजार में सकरात्मक रूख का लाभ भारतीय शेयर बाजार को मिला. लेकिन, बाद में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन अपनी बढत बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में 90 अंक की तेजी के साथ 25,958.04 पर पहुंच गया. कारोबारियों ने कहा कि ऐसा एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच प्रतिभागियों द्वारा लिवाली बरकरार रखने के मद्देनजर हुआ. सेंसेक्स ने पिछले दो सत्रों में 385.97 अंकों की बढत दर्ज की जो आज 89.55 अंक या 0.34 प्रतिशत चढकर 26,958.04 पर पहुंच गया. इधर एनएसई निफ्टी भी 15.70 अंक या 0.19 प्रतिशत चढकर 7,872.25 पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी हरे निशान में नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










