बाजार में पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 181 अंक टूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2015 9:46 AM
मुंबई :घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 181 अंक गिरकर एक महीने के न्यूनतम स्तर 26,656.83 अंक पर बंद हुआ. आईटीसी तथा एलएंडटी जैसी बडी कंपनियों के तिमाही नतीजे अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहने से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स […]
मुंबई :घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 181 अंक गिरकर एक महीने के न्यूनतम स्तर 26,656.83 अंक पर बंद हुआ. आईटीसी तथा एलएंडटी जैसी बडी कंपनियों के तिमाही नतीजे अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहने से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी.
सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों में सर्वाधिक गिरावट आईटीसी में दर्ज की गयी. कंपनी का शेयर मूल्य 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आ आ गया. इसका कारण कंपनी के वित्तीय नतीजों का निवेशकों की आशा के अनुरुप नहीं होना है. आईटीसी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में मामूली रुप से बढकर 2,431.25 करोड रुपये रहा.वहीं एल एंड टी का शुद्ध लाभ बाजार की उम्मीद के अनुरुप नहीं रहने से कंपनी का शेयर 4.11 प्रतिशत नीचे आया.
नवंबर महीने की डेरिवेटिव्स श्रृंखला की शुरुआत सकारात्मक रही. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 105 अंक की तेजी के साथ 26,942.29 अंक पर पहुंच गया लेकिन बाद में कुछ प्रमुख कंपनियों के वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीद के अनुरुप नहीं रहने से बिकवाली की गयी और सूचकांक 26,585.20 अंक तक नीचे चला गया. अंत में यह 181.31 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,656.83 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, एक अक्तूबर को यह स्तर देखा गया था.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 45.95 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,065.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,146.10 से 8,044.40 के दायरे में रहा.जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भेल, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कार्प, ओएनजीसी, गेल, बजाज आटो, कोल इंडिया, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो तथा सिप्ला शामिल हैं.
वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, डा. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, हिंडाल्को तथा रिलायंस इंडस्टरीज के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे.साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 813.98 अंक या 3.05 प्रतिशत नीचे आया जबकि एनएसई निफ्टी 229.70 अंक या 2.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी.वैश्विक बाजार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा जबकि यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रूख रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










