स्विस बैंक : टूट रही हैं गोपनीयता की मजबूत दीवारें

ज्यूरिख : स्विटजरलैंड के चर्चित बैंकों की गोपनीयता की मजबूत दीवारें अंतरराष्ट्रीय दबाव में धीरे-धीरे ही सही लेकिन टूट रही हैं और अब पता चला है कि बैंकों तथा उनके ग्राहकों के बीच संवाद में कूट भाषा का इस्तेमाल किया जाता था. इसमें अनेक तरह के सांकेतिक शब्दों का भी इस्तेमाल होता था. अनेक बैंकों […]
ज्यूरिख : स्विटजरलैंड के चर्चित बैंकों की गोपनीयता की मजबूत दीवारें अंतरराष्ट्रीय दबाव में धीरे-धीरे ही सही लेकिन टूट रही हैं और अब पता चला है कि बैंकों तथा उनके ग्राहकों के बीच संवाद में कूट भाषा का इस्तेमाल किया जाता था. इसमें अनेक तरह के सांकेतिक शब्दों का भी इस्तेमाल होता था. अनेक बैंकों ने अमेरिकी कर अधिकारियों के साथ निपटान समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं. इसके बाद धन स्थानांतरण के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ‘आईट्यूंस’ व ‘गैस’ तथा ‘डाउनलोड’ जैसे अनेक कूट शब्द सामने आए हैं.
स्विटजरलैंड की सरकार संदिग्ध काले धन के खातों के बारे में जानकारी भारत तथा अन्य देशों की सरकारों के साथ साझी कर रही है. इसके साथ ही बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों की गोपनीयता छुपाने के लिए इस्तेमाल की जानी वाली गोपनीयता की दीवारों को भी तोडा जा रहा है. विभिन्न स्विस बैंकों ने ताजा जानकारी अमेरिका के न्याय विभाग के साथ साझा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




