हाइक ने पेश की मुफ्त समूह कालिंग सुविधा, 100 लोगों तक संपर्क की सुविधा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख हस्ती सुनील मित्तल के पुत्र केविन मित्तल के नेतृत्व वाले हाइक मैसेंजर ने आज एक मुफ्त समूह कालिंग सुविधा पेश की जिसके तहत 100 लोगों तक से संपर्क की सुविधा होगी. कंपनी ने एक बयान में कहा यह सुविधा एंड्रायड पर 4जी और वाय-फाय पर काम करेगी जबकि आईओएस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख हस्ती सुनील मित्तल के पुत्र केविन मित्तल के नेतृत्व वाले हाइक मैसेंजर ने आज एक मुफ्त समूह कालिंग सुविधा पेश की जिसके तहत 100 लोगों तक से संपर्क की सुविधा होगी.
कंपनी ने एक बयान में कहा यह सुविधा एंड्रायड पर 4जी और वाय-फाय पर काम करेगी जबकि आईओएस तथा विंडोज को इस दायरे में यह इस साल के अंत तक लाया जाएगा.ओवर द टॉप (ओटीटी) के जरिए वॉयस कालिंग की सुविधा मुहैया कराना दूरसंचार परिचालकों और इंटरनेट कंपनियों के बीच विवाद का विषय रहा है.
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने नेट निष्पक्षता पर अपनी रपट में ओटीटी इकाइयों द्वारा पेश की जाने वाली वॉयस काल की सुविधा को इस नियम के तहत लाने का प्रस्ताव किया है.बयान में कहा गया कि समूह कालिंग की पेशकश के साथ हाइक ने वॉयस ओवर इंटरनेट (वीओआईपी) पर से बीटा टैग भी हटा दिया है.
हाइक मैसेंजर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी केविन भारती मित्तल ने कहा अब एक बटन दबाकर आप एक ही काल में 100 लोगों से जुड सकते हैं. बिना किसी पिन, बिना कोई और नंबर डायल किए और लोगों को होल्ड पर रखे आप इनसे जुडे रह सकते हैं. समूह में कालिंग इतनी आसान कभी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










