ePaper

सेंसेक्‍स 28 अंक गिरकर 27,933 पर, निफ्टी 8,545

Updated at : 14 Jul 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्‍स 28 अंक गिरकर 27,933 पर, निफ्टी 8,545

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 28.29 अंक गिरकर 27,932.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक घटकर 8,454.10 अंक पर बंद हुआ. रिजर्व बैंक की ओर से अगले महीनें समीक्षा बैठक में ब्‍याज दरों में कटौती की संभावना नहीं होने के कारण ही शेयर बाजार में यह गिरावट देखने […]

विज्ञापन

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 28.29 अंक गिरकर 27,932.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक घटकर 8,454.10 अंक पर बंद हुआ. रिजर्व बैंक की ओर से अगले महीनें समीक्षा बैठक में ब्‍याज दरों में कटौती की संभावना नहीं होने के कारण ही शेयर बाजार में यह गिरावट देखने को मिली. बाजार में गिरावट वैश्विक संकेतों के कारण भी हुआ है.

सुबह का हाल

सोमवार को लगभग 300 अंकों की बढत के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिर गया है. बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स सुबह के कारोबार में लगभग 36 अंक टूटकर 27,926 अंक पर पहुंच गया है. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ 8,450 अंकों पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स हरे निशान में नजर आ रहे हैं.

मिडकैप में 42 अंक और स्‍मॉलकैप में 64 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. कल सोमवार को सप्‍ताह के पहले दिन सेंसेक्‍स बढत के साथ खुला और दिनभर के कारोबार में बाद 300 अंक उछलकर बंद हुआ. निफ्टी में भी कल तेजी रही थी. यूनान समझौते को लेकर घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को उत्साह दिखा और वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ चौतरफा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 300 अंक मजबूत होकर 27,961.19 अंक पर बंद हुआ.

औद्योगिक उत्पादन के कमजोर आंकडों के बाद रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से भी बाजार में तेजी आयी. तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला और दोपहर के कारोबार में 28,000 के स्तर को पार करता हुआ दिन के उच्च स्तर 28,005.17 अंक तक चला गया.

बाद में मुनाफावसूली निकलने से सेंसेक्स 28,000 अंक के नीचे आ गया और अंत में 299.79 अंक या 1.08 प्रतिशत मजबूत होकर 27,961.19 अंक पर बंद हुआ. 22 जून के बाद यह सबसे बडी तेजी है. उस दिन बाजार 414.04 अंक मजबूत हुआ था. पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 387.53 अंक मजबूत हो चुका है. इसी प्रकार, 50 शेयरों वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.10 अंक या 1.19 प्रतिशत मजबूत होकर 8,459.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,471.65 अंक के उच्च स्तर तक चला गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola