झारखंड में 50 हजार करोड रुपये निवेश करेगा अदाणी समूह
Updated at : 26 Jun 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : अदाणी समूह झारखंड में प्राकृतिक गैस विकल्प सहित यूरिया, मीथेन, बिजली के उत्पादन के लिये 50,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना पर विचार कर रहा है. राज्य के उद्योग विभाग के निदेशक के. रवि कुमार ने आज यह जानकारी देते हुये कहा कि कल इस संबंध में समूह के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) […]
विज्ञापन
रांची : अदाणी समूह झारखंड में प्राकृतिक गैस विकल्प सहित यूरिया, मीथेन, बिजली के उत्पादन के लिये 50,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना पर विचार कर रहा है. राज्य के उद्योग विभाग के निदेशक के. रवि कुमार ने आज यह जानकारी देते हुये कहा कि कल इस संबंध में समूह के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर लिये गये हैं.एमओयू पर रवि कुमार ने और अदाणी समूह के सीईओ राजेश झा ने हस्ताक्षर किये.
कुमार ने कहा कि समूह राज्य में यूरिया, मीथेन, बिजली और प्राकृतिक गैस के बदले किसी अन्य विकल्प का उत्पादन करने में 50,000 करोड रुपये का निवेश करेगा.निवेश स्थल और भूमि उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, एमओयू इस प्रक्रिया का पहला चरण है. इसके बाद वह विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसके बाद ही जमीन की पहचान की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह कारखाना दो चरणों में लगाया जायेगा और इससे 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा.
पहले चरण से उत्पादन दूसरे चरण के लिये एमओयू हस्ताक्षर होने के पांच साल के भीतर शुरू होने का अनुमान है.पहले चरण के निवेश से उत्पादन शुरु होने के तीन साल के बाद दूसरे चरण पर काम शुरु हो जायेगा. कारखाना लगाने के संभावित स्थानों में धनबाद में सिंदरी अथवा अन्य उपयुक्त स्थान हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




