शुरुआती कारोबार में 129 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भीा 32 अंक नीचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2015 9:59 AM
विज्ञापन
मुंबई : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हल्के दबाव के साथ खुले, जो बाद में बडी गिरावट में बदल गया. आज सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ने जहां तीन अंक की गिरावट के साथ शुरुआत की, वहीं सुबह के 9.30 बजे तक यह गिरावट 0.40 प्रतिशत तक पहुंच गयी. शुरुआती पंद्रह […]
विज्ञापन
मुंबई : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हल्के दबाव के साथ खुले, जो बाद में बडी गिरावट में बदल गया. आज सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ने जहां तीन अंक की गिरावट के साथ शुरुआत की, वहीं सुबह के 9.30 बजे तक यह गिरावट 0.40 प्रतिशत तक पहुंच गयी.
शुरुआती पंद्रह मिनट में ही सेंसेक्स 129 अंक लुढक गया, जबकि निफ्टी 32 अंक नीचे चला गया. सेंसेक्स में 0.46 प्रतिशत की व निफ्टी में 0.38 प्रतिशत की गिरावट आयी. इस समय सेंसेक्स 27, 766 अंक पर व निफ्टी 8365 अंक पर था.
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा शहरी विकास की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत करने से रियल्टी सेक्टर में बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था, वहीं कल देर शाम तक यूरोप में ग्रीस संकट को लेकर हुई बैठक एक तरह से बेनतीजा रहने का असर भी बाजार पर दिख रहा है.
आज बाजार में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, विप्रो, सिप्ला, बीपीसीएल टॉप गेनर आरंभिक सत्र में बने हैं, जबकि गेल, कोटक बैंक, केर्न, यस बैंक, वेदांता लिमिटेड टॉप लूजर बने. सेंसेक्स के स्मॉल कैप व मिड कैप सूचकांक में दूसरे सूचकांकों की तुलना में गिरावट कम आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










