भारत में 7.5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर हासिल करने की संभावना : अरुण जेटली
Updated at : 18 Jun 2015 1:25 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयार्क : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने दस दिवसीय न्यूयार्क दौरे के दौरान कहा है कि भारत की 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर इसकी बेहतरीन संभावित वृद्धि दर नहीं है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने और आने वाले दिनों में सकल घरेलू उत्पाद का उच्चतर […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने दस दिवसीय न्यूयार्क दौरे के दौरान कहा है कि भारत की 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर इसकी बेहतरीन संभावित वृद्धि दर नहीं है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने और आने वाले दिनों में सकल घरेलू उत्पाद का उच्चतर लक्ष्य तय करने को बेताब है.
जेटली ने कहा कि सरकार की पिछले एक साल में जो उपलब्धियों रहीं, उससे वह बेहद खुश हैं लेकिन उन्हें लगता है कि भारत में इससे बेहतर करने की संभावना है. जेटली ने एक समाचार चैनल सीएनबीसी से कहा भारतीय अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता लगभग फिर से स्थापित हो गई है, लेकिन मैं बार-बार कहता रहा हूं कि जहां हमारी सरकार का सवाल है तो उनमें जोश तो है ही बेचैनी भी बहुत है क्योंकि हमारा मानना है कि 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हमारी बेहतरीन संभावित आर्थिक वृद्धि दर नहीं है. उन्होंने कहा हमारा मानना है कि हममें इससे बहुत बेहतर करने की क्षमता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




