छह दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 359 अंक उछला, निफ्टी 8,124 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 10:28 AM
विज्ञापन
मुंबई : पिछले छह दिनों की गिरावट के बाद आखिरकार बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स में आज उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स आज 359 अंक चढकर 26,840.50 अंक पर बंद हुआ. पिछले छह कारोबारी दिन से जारी गिरावट के बाद प्रमुख शेयरों में लिवाली बढने से बाजार में यह तेजी आयी और सेंसेक्स करीब आठ […]
विज्ञापन
मुंबई : पिछले छह दिनों की गिरावट के बाद आखिरकार बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स में आज उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स आज 359 अंक चढकर 26,840.50 अंक पर बंद हुआ. पिछले छह कारोबारी दिन से जारी गिरावट के बाद प्रमुख शेयरों में लिवाली बढने से बाजार में यह तेजी आयी और सेंसेक्स करीब आठ महीने के निम्न स्तर से उपर आया. साथ ही कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 63.87 पर पहुंचने से भी धारणा मजबूत हुई.
सेंसेक्स मजबूत होकर 26,517.32 अंक पर खुला और एक समय प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से 26,934.74 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स में थोडी गिरावट आयी और अंत में यह 359.25 अंक या 1.36 प्रतिशत मजबूत होकर 26,840.50 अंक पर बंद हुआ. पिछले छह कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 1,367.64 अंक की गिरावट आई थी.
कारोबारियों के अनुसार प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली के साथ एमएससीआइ के चीनी शेयरों को अपने मानक सूचकांक में शामिल करने के निर्णय टाले जाने से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई. एमएससीआइ अमेरिका स्थित इक्विटी, फिक्स्ड इंकम और हेज फंड शेयर बाजार सूचकांक और इक्विटी पोर्टफोलियो विश्लेषण उपकरण प्रदाता है. सेंसेक्स के तीस शेयरों में भेल का शेयर सर्वाधिक लाभ में रहा और यह 4.21 प्रतिशत मजबूत होकर 251.40 पर रहा.
उसके बाद विप्रो का स्थान रहा जो 3.60 प्रतिशत मजबूत हुआ. 50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज भी 102.05 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 8,124.45 अंक पर बंद हुआ. जिन प्रमुख शेयरों में तेजी रही, उसमें बजाज आटो (3.08 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्टरीज (2.49 प्रतिशत), एल एंड टी (2.37 प्रतिशत), टाटा पावर (2.22 प्रतिशत), आइसीआइसीआइ बैंक (1.85) और इंफोसिस (1.69 प्रतिशत) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










