सेंसेक्स में 33 अंकों की तेजी, निफ्टी 4 अंक गिरकर 8,335 पर
Updated at : 27 May 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स आज तीन दिनों की गिरावट के बाद संभल गया है. सेंसेक्स में महज 33 अंकों की तेजी लौटी है. सेंसेक्स 33.25 अंक मजबूत होकर 27,564.66 अंक पर बंद हुआ. इसके उलट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली गिरावट पर बंद हुआ. निफ्टी में 4.75 अंकों की गिरावट […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स आज तीन दिनों की गिरावट के बाद संभल गया है. सेंसेक्स में महज 33 अंकों की तेजी लौटी है. सेंसेक्स 33.25 अंक मजबूत होकर 27,564.66 अंक पर बंद हुआ. इसके उलट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली गिरावट पर बंद हुआ. निफ्टी में 4.75 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी. निफ्टी 8,334.60 अंक पर बंद हुआ.
मिडकैप के शेयरों में मामूली बढ़त और स्मॉलकैप के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गयी. दोनों ही लगभग सपाट कारोबार पर बंद हुए. इससे पूर्व शुरुआती सत्र में गिरावट का रुख दिखा. बाजार खुलने के महज 10 मिनट के अंदर सेंसेक्स 148 अंक नीचे गिर कर 27382 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 31 अंक गिर कर 8339 अंक पर ट्रेड कर रहा था. आज आरंभिक सत्र में ही सेंसेक्स में 0.54 प्रतिशत, जबकि निफ्टी में 0.37 प्रतिशत की गिरावट आ गयी.
आज बाजार में भेल, लूपिन, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, आइटीसी टॉप गेनर शेयर बन कर उभरे. जबकि टैक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पॉवर ग्रिड, गेल व पीएनबी टॉप लूजर बने.
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के सभी अहम सूचकांक में गिरावट दर्ज की गयी. बीएसइ 100 व बीएसइ 200 सूचकांक में आज सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गयी. उसके साथ ही स्मॉल कैप व मिड कैप शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




