सुधारों के लटकने से बेपटरी हुआ बाजार, सेंसेक्स 629.82 अंक व निफ्टी में 198 अंक की गिरावट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:57 AM

विज्ञापन

मुंबई :महत्वपूर्ण सुधार विधेयक संसद में लटकने से व्यापक आधार पर चले बिकवाली के दौर के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 630 अंक टूटकर 27,000 अंक से नीचे आ गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,200 अंक से नीचे आ गया. इसके अलावा वैश्विक बांड बाजार में कमजोरी से भी स्थानीय बाजार में […]

विज्ञापन

मुंबई :महत्वपूर्ण सुधार विधेयक संसद में लटकने से व्यापक आधार पर चले बिकवाली के दौर के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 630 अंक टूटकर 27,000 अंक से नीचे आ गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,200 अंक से नीचे आ गया. इसके अलावा वैश्विक बांड बाजार में कमजोरी से भी स्थानीय बाजार में निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कराधान के मोर्चे पर आश्वस्त किए जाने के बावजूद विदेशी निवेशकों की चिंता से बाजार प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा रुपया भी कमजोर पडकर 64 प्रति डालर से नीचे चला गया है. इससे भी यहां धारणा प्रभावित हुई.

पिछले दो दो सत्रों अच्छा लाभ दर्ज करने वाला बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला सेंसेक्स नकारात्मक रख के साथ खुला. बडी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 27,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 26,837.39 अंक तक आ गया. अंत में यह 629.82 अंक या 2.29 प्रतिशत के नुकसान से 26,877.48 अंक पर बंद हुआ. न्यूनतम वैकल्पिक कर :मैट: के मुद्दे पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से पिछले दो सत्रों सेंसेक्स 908.19 अंक चढा था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 198.30 अंक या 2.38 प्रतिशत के नुकसान से 8,200 अंक से नीचे 8,126.95 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 8,115.30 से 8,326.65 अंक के दायरे में रहा.

जियोजित बीएनपी परिबा फाइनेंशियल सर्विसेज के आधारभूत अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में हाल के संशोधन में विदेशी संस्थागत एफआईआई की भूमिका है. हालांकि, मैट पर उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है. यूरोप में बांड प्राप्ति में वृद्धि तथा रुपये में कमजोरी से भी वैश्विक प्रवाह प्रभावित हो रहा है.

आज का दिन का हाल

बंबई शेयर बाजार में के शुरुआती कारोबार में आज जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिल रहा है. बीएसई-30 का सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 317 अंक गिर गया है. सेंसेक्‍स आज गिरावट के साथ ही खुला और खुलते ही बाजार में बिकवाली के कारण यह 1 फीसदी से ज्‍यादा गिर गया. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 1 फीसदी के आसपास की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी में 102 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है.

मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी गिरावट का सिलसिला जारी हैं. मिडकैप के शेयर 109 अंक तो स्‍मॉलकैप के शेयर 115 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोमवार को सप्‍ताह के शुरुआत में सेंसेक्‍स ने 400 से ज्‍यादा अंकों की बढ़त हासिल की थी.

रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे व एशियाई बाजारों के मजबूत संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 402 अंक की छलांग के साथ दो सप्ताह के उच्चस्तर 27,507.30 अंक पर पहुंच गया. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स चढा था. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.75 अंक या 1.63 प्रतिशत के लाभ से 8,325.25 अंक के एक सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया.

इस बीच, सरकार ने विदेशी निवेशकों को राहत देते हुए उन्‍हें न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) की मांग के नये नोटिस जारी करने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा इन इकाइयों पर यह कर लगाने के लिए और आकलन करने पर भी रोक लगाई गई है. कारोबारियों ने कहा कि चीन ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. अमेरिका के रोजगार के आंकडे बेहतर रहे हैं. इससे भारत सहित अन्य उभरते बाजारों में धारणा मजबूत हुई थी.

सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद 27,544.24 अंक के दिन के उच्चस्तर पर पहुंचा. अंत में यह 401.91 अंक या 1.48 प्रतिशत की बढत के साथ 27,507.30 अंक पर बंद हुआ था. इससे पहले 23 अप्रैल को सेंसेक्स 27,735.02 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 8,300 अंक के स्तर को पार कर गया. यह 133.75 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढत के साथ 8,325.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 8,332.75 तक गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola