सिंडिकेट बैंक को चौथी तिमाही में 417 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 5:09 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2015 को समाप्त चौथी तिमाही में मामूली 2 प्रतिशत बढकर 417 करोड रुपये हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 409 करोड रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2014-15 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2015 को समाप्त चौथी तिमाही में मामूली 2 प्रतिशत बढकर 417 करोड रुपये हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 409 करोड रुपये रहा था.

वित्त वर्ष 2014-15 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय बढकर 6,599.13 करोड रुपये रही जो कि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 5,357.40 करोड रुपये थी. सिंडिकेट बैंक ने एक बयान में कहा कि 2014-15 के लिये 4.70 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की सिफारिश की गयी है.
पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 1,522.93 करोड रुपये रहा. इससे पिछले साल बैंक ने 1,711.46 करोड रुपये का शुद्ध कमाया था. आलोच्य वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय बढकर 23,724.75 करोड रुपये पर पहुंच गयी जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 में 19,945.21 करोड रुपये थी.
बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति :एनपीए: मार्च 2015 को समाप्त वित्त वर्ष में 3.13 प्रतिशत हो गयी जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 2.62 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए भी बढकर 1.90 प्रतिशत पर पहुंच गया जो कि पिछले वर्ष में 1.56 प्रतिशत पर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola