आरा में जुलाई में सामूहिक विवाह का आयोजन, 251 जोड़ों होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: आरा के रमना मैदान में आगामी जुलाई माह में सद्भावना मंच एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें 251 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Bihar News:(मिथिलेश कुमार) आरा में होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. सद्भावना मंच एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 251 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, लक्ष्य पूरा होने के बाद ही जुलाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यदि आवश्यक हुआ तो यह आयोजन नवंबर महीने में हर हाल में संपन्न कराया जाएगा.

दूल्हा-दुल्हन को मिलेगा पूरा सामान मुफ्त

संस्था की ओर से बताया गया है कि इस सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी दूल्हा-दुल्हन को विवाह से जुड़ा पूरा सामान निःशुल्क प्रदान किया जाएगा. किसी भी परिवार से कोई खर्च नहीं लिया जाएगा. आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह जैसे बड़े खर्च से राहत देना है.

रमना मैदान में होगा आयोजन

पूरा कार्यक्रम रमना मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि आयोजन व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके.

मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना

सद्भावना मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की भी संभावना है. हालांकि, इस पर अंतिम पुष्टि कार्यक्रम से पहले की जाएगी.

सामाजिक सहयोग का बड़ा आयोजन

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से किया जा रहा है. इससे कई परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और सामूहिक विवाह को बढ़ावा मिलेगा.

Also Read:बक्सर में भीषण गर्मी से सूखी नदियां, वन्यजीवों पर संकट गहराया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन