22 मई को नहीं ढीली होगी आपकी जेब, दिल्ली से पटना तक स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 22 May 2026 8:11 AM

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 22 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 22 May 2026: 22 मई को दिल्ली-मुंबई में फ्यूल के दाम स्थिर हैं. वहीं यूपी, बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुआ. जानें क्या है आज का नया रेट.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 22 May 2026:  ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज, 22 मई को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं. कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है, लेकिन मेट्रो शहरों में बड़ी राहत है. अमेरिकी-इरान तनाव और हालिया चुनावों के बाद तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर दबाव होने के बावजूद आज आम जनता की जेब पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.

पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं?

दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा है. मुंबई में कीमत 107.55 रुपये रही, जबकि कोलकाता में मामूली गिरावट के बाद पेट्रोल 109.66 रुपये  प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार और झारखंड के कई शहरों में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. 

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहर आज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ  98.4598.40+0.05
नोएडा  98.4998.91-0.42
पटना 109.89109.87+0.02
भागलपुर 110.69110.49+0.20
दरभंगा  110.33110.02+0.31
गया  110.98110.49+0.49
मुजफ्फरपुर  109.99110.50-0.51
रांची  102.13101.72+0.41
देवघर  101.52101.51+0.01
धनबाद  101.74101.76-0.02
जमशेदपुर 102.26101.93+0.33
नई दिल्ली98.6498.640.00
मुंबई107.55107.59-0.04
कोलकाता109.66109.70-0.04
चेन्नई104.51104.57-0.06
बेंगलुरु107.12107.120.00
गुरुग्राम99.5199.510.00
भोपाल110.75110.50+0.25

डीजल के रेट में कितना बदलाव हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. मुंबई में डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा. दिल्ली और कोलकाता में भी दाम नहीं बदले, जबकि कुछ शहरों में हल्की तेजी और गिरावट देखने को मिली. चेन्नई और नोएडा में डीजल के दामों में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर, बिहार के पटना और गया में डीजल सस्ता हुआ है, जबकि रांची और दरभंगा जैसे शहरों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 

डीजल रेट टेबल: 

शहर आज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ  91.7891.73+0.05
नोएडा 92.1192.21-0.10
पटना 95.5895.91-0.33
भागलपुर 96.5396.47+0.06
दरभंगा 96.3296.03+0.29
गया  96.3996.48-0.09
मुजफ्फरपुर 96.3496.48-0.14
रांची  97.0496.70+0.34
देवघर 96.4996.47+0.02
धनबाद  96.7196.73-0.02
जमशेदपुर 97.1396.87+0.26
नई दिल्ली91.5891.580.00
मुंबई94.0894.080.00
कोलकाता96.0796.070.00
चेन्नई96.1396.21-0.08
बेंगलुरु95.0495.040.00
गुरुग्राम91.8192.01-0.20
भोपाल95.9195.70+0.21

ये भी पढ़ें: कहीं बढ़े दाम, कहीं घट गए भाव, चेक करें 21 मई के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola