Sugar Price: 7 दिन में ₹11 महंगी हुई चीनी, जानें आपके राज्य में क्या है ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

चीनी का सांकेतिक फोटो, AI generated है

Sugar Prices: त्योहार (रक्षा बंधन, सावन) के मौसम में चीनी के बढ़ते दाम ने आम लोगों के खाने की मिठास गायब कर दी है. उपभोक्ता मामलों के विभाग (Department of Consumer Affairs) ने 26 अगस्त को जो रेट जारी किया है, उसके अनुसार पिछले 7 दिनों में चीनी 11 रुपये महंगी हो गई है. इस स्टोरी में आपको पिछले 7 दिनों के चीनी के रेट बताएंगे. साथ ही, राज्यवार चीनी का भाव भी बताएंगे.

विज्ञापन

Sugar Prices: उपभोक्ता मामलों के विभाग (Department of Consumer Affairs) ने 26 अगस्त को ताजा रेट जारी किया है. इसके अनुसार, 19 अगस्त को चीनी का औसत भाव केवल 54.09 रुपये प्रति किलो था, जो 26 अगस्त को बढ़कर 65.05 रुपये प्रति किलो हो गया. नीचे देखें पिछले 7 दिनों का रेट.

विज्ञापन
  • 26.08.26 - 65.05 रुपये प्रति किलो
  • 25.08.26 - 63.97 रुपये प्रति किलो
  • 24.08.26 - 63.05 रुपये प्रति किलो
  • 23.08.26 - 63.12 रुपये प्रति किलो
  • 22.08.26 - 60.74 रुपये प्रति किलो
  • 21.08.26 - 58.23 रुपये प्रति किलो
  • 19.08.26 - 54.09 रुपये प्रति किलो

रांची में चीनी का ताजा रेट

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 26 अगस्त को ताजा रेट जारी किया है. इसके अनुसार, रांची में चीनी का ताजा भाव 68 रुपये प्रति किलो है. वहीं, करीब एक साल पहले 26 अगस्त 2025 को चीनी का रेट केवल 47 रुपये प्रति किलो था. यानी इस दौरान रांची में चीनी की कीमत 21 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है.

राज्यों के अनुसार देखें चीनी का ताजा भाव

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश🟢 चीनी का भाव (₹/किलो)
🟦 अरुणाचल प्रदेश55.67
🟦 असम60.96
🟦 आंध्र प्रदेश53.88
🟦 ओडिशा68.65
🟦 उत्तर प्रदेश64.46
🟦 उत्तराखंड69.00
🟦 कर्नाटक68.69
🟦 गुजरात68.78
🟦 गोवा72.50
🟦 चंडीगढ़65.00
🟦 छत्तीसगढ़60.00
🟦 जम्मू और कश्मीर72.00
🟦 झारखंड67.90
🟦 तमिलनाडु67.32
🟦 त्रिपुरा69.40
🟦 दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव71.00
🟦 दिल्ली65.00
🟦 नागालैंड55.13
🟦 पंजाब66.07
🟦 पश्चिम बंगाल68.93
🟦 बिहार64.39
🟦 मेघालय66.10
🟦 मणिपुर55.00
🟦 मध्य प्रदेश66.96
🟦 महाराष्ट्र67.89
🟦 मिजोरम53.83
🟦 राजस्थान60.43
🟦 लद्दाख48.00
🟦 सिक्किम70.00
🟦 हरियाणा61.75
🟦 हिमाचल प्रदेश63.33


ये भी पढ़ें: प्याज के दाम पर लगेगी लगाम, नासिक से दौड़ी Kanda Express, इन शहरों में पहुंचेगा सस्ता प्याज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola