Nifty ने सुबह दिखाई तेजी, फिर 24300 के आया नीचे, Sensex भी लाल, जानें क्यों फिसला बाजार

Updated:
विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव

Nifty और Sensex ने गुरुवार को बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन जल्द ही लाल निशान में आ गए. जानें बाजार में गिरावट की वजह और अहम स्तर.

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की, लेकिन शुरुआती तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गैप-अप खुले, मगर कुछ ही देर में लाल निशान में पहुंच गए. ऑटो और सीमेंट शेयरों पर दबाव देखने को मिला. वहीं, एनवीडिया के मजबूत नतीजों और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को शुरुआती सपोर्ट मिला.

विज्ञापन

रिपोर्टिंग के समय निफ्टी 24,194.40 पर था, जो पिछले बंद स्तर 24,207.75 से 13.35 अंक यानी 0.06 प्रतिशत नीचे था. वहीं सेंसेक्स 77,452.09 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद 77,472.94 से 20.85 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट है.

बाजार में शुरुआत कैसी रही?

दोनों प्रमुख इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत की थी. निफ्टी 24,277.60 और सेंसेक्स 77,576.76 पर खुले. हालांकि, शुरुआती बढ़त जल्द ही दबाव में बदल गई.

ब्रॉडर मार्केट के ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में रहे, लेकिन कुछ सेक्टरों में बिकवाली दिखी.

सेक्टरशुरुआती रुख
निफ्टी ऑटोगिरावट
फाइनेंशियल सर्विसेजगिरावट
एफएमसीजीगिरावट
सीमेंटगिरावट
पीएसयू बैंकगिरावट

किन शेयरों में रही तेजी और कहां दबाव?

एनएसई पर बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, बीईएल, एटर्नल, ओएनजीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, रिलायंस, सिप्ला, अडानी पोर्ट्स और ट्रेंट जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त वाले शेयरों में रहे.

वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, ग्रासिम, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, टीसीएस और मारुति पर दबाव रहा.

बीएसई पर टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एटर्नल बढ़त वाले शेयरों में रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, हिंडाल्को, टीसीएस, मारुति और इंडिगो कमजोर रहे.

ये भी पढ़ें: प्याज के दाम पर लगेगी लगाम, नासिक से दौड़ी Kanda Express, इन शहरों में पहुंचेगा सस्ता प्याज

कच्चे तेल और एनवीडिया का बाजार पर क्या असर?

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय बाजार के लिए राहत की खबर है. रिपोर्टिंग के समय ब्रेंट क्रूड करीब 87.39 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल करीब 81.82 डॉलर प्रति बैरल पर था.

मार्केट एनालिस्ट विपिन दिक्सेना के मुताबिक, आज की शुरुआत उत्साहजनक रही, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एनवीडिया के मजबूत नतीजों से ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटीमेंट बेहतर हुआ है.

एनवीडिया ने 96.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में दोगुने से ज्यादा है. इसके बाद कंपनी के शेयरों में आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और एशियाई बाजारों को भी सपोर्ट मिला.

आगे निफ्टी के लिए कौन-सा स्तर अहम है?

विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि बाजार शुरुआती बढ़त को टिकाता है या नहीं. दिक्सेना के मुताबिक, 24,300 निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर टिकने पर 24,500 और फिर 24,700 की तरफ बढ़ने की संभावना बन सकती है. वहीं नीचे की तरफ 24,150 पहला सपोर्ट और 24,000 अहम सपोर्ट माना जा रहा है.

एक्सिस डायरेक्ट के राजेश पालविया के मुताबिक, लगातार एफआईआई खरीदारी और डीआईआई का सपोर्ट बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं. हालांकि, बाजार को आगे बढ़ने के लिए कुछ चुनिंदा बड़े शेयरों के बजाय व्यापक भागीदारी की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: 82 डॉलर के नीचे कच्चा तेल, हफ्तेभर में 6% गिरा भाव, जानें क्यों सस्ता हुआ क्रूड



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola