384 दवाएं हो सकती हैं महंगी, पेट्रोल के बाद अब दवाइयों पर महंगाई की चोट

Updated:
विज्ञापन
Medicine Price Hike

Medicine Price Hike

Medicine Price Hike : बीमारों की जेब पर एक और बड़ा झटका लगने वाला है. मिडिल ईस्ट (ईरान युद्ध) के तनाव के चलते देश में पेरासिटामोल और एंटीबायोटिक्स समेत 384 जरूरी दवाओं के दाम बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

Medicine Price Hike : महंगे पेट्रोल-डीजल और राशन के बाद अब आम जनता को दवाओं के मोर्चे पर भी एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. केंद्र सरकार देश में इस्तेमाल होने वाली 384 आवश्यक दवाओं (Essential Medicines) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

इसमें बुखार की आम दवा पेरासिटामोल से लेकर कई जरूरी एंटीबायोटिक्स और दिल की बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. ‘मिंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बड़े सरकारी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस समय नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA), औषधि विभाग और वाणिज्य मंत्रालय के बीच इन दवाओं के दाम बढ़ाने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है.

दवाओं के दाम बढ़ने की असली वजह क्या है?

दवाओं की कीमतों में इस संभावित बढ़ोतरी के पीछे भी पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी ईरान युद्ध ही है.

  • रॉ मैटेरियल का संकट: कई तरह की दवाएं बनाने के लिए पेट्रोकेमिकल्स से बने कच्चे माल (रॉ मैटेरियल) की जरूरत होती है. युद्ध के चलते इस जरूरी सामान की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.
  • लागत में भारी इजाफा: सप्लाई रुकने और सामान महंगा होने के कारण फार्मा कंपनियों के लिए दवाओं को बनाने की लागत (उत्पादन लागत) बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इसी वजह से दवा इंडस्ट्री ने सरकार के सामने दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिसकी सरकार समीक्षा कर रही है.

अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि यह बढ़ोतरी हमेशा के लिए नहीं होगी. जैसे ही ईरान युद्ध खत्म होगा और कच्चे माल की सप्लाई दोबारा पटरी पर लौटेगी, वैसे ही इन दवाओं के दाम फिर से कम कर दिए जाएंगे.

कौन-कौन सी दवाएं होंगी महंगी ?

इस बढ़ोतरी का असर उन दवाओं पर पड़ेगा जो रोजाना हजारों-लाखों मरीजों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं.

दवा का नामकिस बीमारी में आती है काम?
Paracetamol (पेरासिटामोल)बुखार और हर तरह के बदन दर्द से राहत के लिए
Amoxicillin (अमोक्सिसिलिन)बैक्टीरियल इन्फेक्शन (संक्रमण) के इलाज में
Azithromycin (एजिथ्रोमाइसिन)गले, फेफड़ों के इन्फेक्शन और अन्य गंभीर संक्रमणों में
Amlodipine (एम्लोडिपिन)हाई ब्लड प्रेशर (BP) और दिल की बीमारियों के लिए
Atorvastatin (एटोरवास्टेटिन)शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए
Dexamethasone (डेक्सामेथासोन)शरीर की सूजन और कई गंभीर बीमारियों के इलाज में
Ascorbic Acid (एस्कॉर्बिक एसिड)विटामिन C की कमी को पूरा करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

Also Read : 22 मई को नहीं ढीली होगी आपकी जेब, दिल्ली से पटना तक स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola