गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सरस्वती नदी बचाने के अभियान को दिया पूर्ण समर्थन

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर
Garhwa News: गढ़वा की ऐतिहासिक सरस्वती नदी को बचाने की मुहिम को अब पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भी समर्थन मिल गया है. उन्होंने युवा अभिषेक भारद्वाज के जागरूकता अभियान की तारीफ की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली ऐतिहासिक सरस्वती नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. नदी के घटते जलस्तर और अतिक्रमण के बीच अब इसे बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं. इसी क्रम में युवा अभिषेक भारद्वाज द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की चौतरफा सराहना हो रही है. अब इस मुहिम को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का भी बड़ा साथ मिला है.
सोशल मीडिया पर अभियान की तारीफ की
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर इस अभियान की जमकर तारीफ की है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी कदम बताया है.पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अभिषेक भारद्वाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तपती धूप और भीषण गर्मी में भी जिस समर्पण के साथ अभिषेक सड़क पर खड़े होकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है. वे लोगों को जल संरक्षण, नदी बचाने और पर्यावरण के प्रति सचेत कर रहे हैं, जो आज के समय में समाज के लिए एक बेहद सकारात्मक और जरूरी संदेश है. पूर्व मंत्री ने कहा कि नदियां सिर्फ जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, सभ्यता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की पहचान हैं.गढ़वा की पहचान सरस्वती नदी को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. मिथिलेश ठाकुर ने इस जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है.
लोगों से की अपील
इसके साथ ही मिथिलेश ठाकुर ने तमाम गढ़वा शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने और इसे बचाने के इस प्रयास में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे कि गढ़वा के इस प्राकृतिक धरोहर को महफूज रखा जा सके.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सचिवालय सहायकों की तर्ज पर शिक्षकों के भी सुधरेंगे वेतन
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










