अवार्ड जीत चुके रेफरल अस्पताल बरबीघा में पिछले आठ दिनों से नहीं है रेबीज का इंजेक्शन

मरीज के साथ परिजन
Sheikhpura News : शेखपुरा बरबीघा नंबर वन अस्पताल का अवार्ड जीत चुके रेफरल अस्पताल बरबीघा में पिछले आठ दिनों से रेबीज का इंजेक्शन नहीं है. जगदीशपुर और उखदी गांव से रेबीज का इंजेक्शन लेने पहुंचे मरीजो को खाली हाथ लौटना पड़ा.
Sheikhpura News : (उमेश) शेखपुरा बरबीघा नंबर वन अस्पताल का अवार्ड जीत चुके रेफरल अस्पताल बरबीघा में पिछले आठ दिनों से रेबीज का इंजेक्शन नहीं है.
शुक्रवार को भी जगदीशपुर और उखदी गांव से रेबीज का इंजेक्शन लेने पहुंचे मरीजो को खाली हाथ लौटना पड़ा.उखदी गांव की रहने वाली रूबी देवी ने बताया कि उसके बेटे को चार दिन पहले गांव में कुत्ते ने काट लिया था.
क्या हैं पूरा मामला?
कुत्ता काटने के बाद बेटे को रेबीज का इंजेक्शन दिलाने रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंची तो बताया गया कि इंजेक्शन खत्म हो चुका है. इसके बाद जिला अस्पताल रूबी देवी ने बेटे को इंजेक्शन दिलाया. शुक्रवार को पुनः वह दूसरे डोज के लिए बेटे को लेकर रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंची लेकिन फिर से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ गया.
वही जगदीशपुर गांव से कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन लेने रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचे सागर कुमार ने बताया कि उन्हें दो दिनों से घुमाया जा रहा है. गौरतलब हो कि रेफरल अस्पताल बरबीघा को कायाकल्प के द्वारा हाल ही में नंबर वन अस्पताल का अवार्ड भी दिया गया है.
लेकिन नंबर वन अस्पताल में पिछले आठ दिनों से रेबीज का इंजेक्शन नहीं होना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है.
विधायक निरीक्षण करने पहुंचे थे, तो बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक
वही कुछ दिन पहले स्थानीय जदयू विधायक डॉ कुमार पुष्पांजय भी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. जांच के बाद उन्होंने बताया था कि अस्पताल में सब कुछ ठीक-ठाक है. लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. वही इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर फैजल अरशद से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे 10:00 बजे तक भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे.
मोबाइल पर अस्पताल के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि ऊपर से ही रेबीज के इंजेक्शन का सप्लाई बंद है. जल्द ही आम लोगों के लिए इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएगा.
लेकिन सवाल यह है कि आखिर नंबर वन अस्पताल के प्रति जिला स्वास्थ्य समिति इतनी लापरवाही क्यों बरत रहा है.स्थानीय विधायक को आखिर किसने फील गुड करवा दिया.
Also Read : बेगूसराय में बोले आईपी गुप्ता- जो देगा आरक्षण हमारी पार्टी उसी के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










