सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 210 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 8,400 से नीचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 9:59 AM
मुंबई :बंबई शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 210.17 अंक टूटकर 27,676.04 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,400 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ. विदेशी कोषों की निकासी व कंपनियों की आमदनी को लेकर चिंता के बीच खास कर फार्मा व एफएमसीजी […]
मुंबई :बंबई शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 210.17 अंक टूटकर 27,676.04 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,400 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ. विदेशी कोषों की निकासी व कंपनियों की आमदनी को लेकर चिंता के बीच खास कर फार्मा व एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली बढ गयी थी. कारोबारियों ने कहा कि पिछली तारीख से कराधान को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंता बनी हुई है.
अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से 1,506.86 करोड रुपये के शेयर बेचे. जापानी कंपनी दाइची सैंक्यो द्वारा सन फार्मा में अपनी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा से कंपनी का शेयर 8.86 प्रतिशत टूटकर 961.60 रुपये पर आ गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 27,860.51 अंक पर कमजोर खुला. हालांकि, एक समय यह दिन के उच्चस्तर 27,976.93 अंक तक पहुंचा. बडी कंपनियों के शेयरों में आखिरी घंटे में बिकवाली से एक समय सेंसेक्स 27,598.21 अंक के निचले स्तर तक गया. अंत में यह 201.17 अंक या 0.75 प्रतिशत के नुकसान से 27,676.04 अंक पर बंद हुआ.
यह इसका 27 मार्च के बाद निचला स्तर है. पांच सत्रों में सेंसेक्स 1,370 अंक का नुकसान दर्ज कर चुका है. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 70.35 अंक या 0.83 प्रतिशत के नुकसान से 8,400 से नीचे 8,377.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,352.70 से 8,469.35 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










