भारतीय चाय बाजार में विस्तार के लिए 50 नये आउटलेट खोलेगी चायोस
Updated at : 06 Apr 2015 2:23 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उपभोक्ताओं की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद प्रमुख चाय कैफे श्रृंखला चायोस की उद्यम पूंजी कोषों से करीब 40 करोड रुपये जुटाने के लिए बातचीत अग्रिम चरण में है. कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क में 50 आउटलेट्स जोड़ने का है. चायोस के संस्थापक नितिन सलूजा ने कहा ‘भारत के चाय बाजार में काफी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उपभोक्ताओं की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद प्रमुख चाय कैफे श्रृंखला चायोस की उद्यम पूंजी कोषों से करीब 40 करोड रुपये जुटाने के लिए बातचीत अग्रिम चरण में है. कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क में 50 आउटलेट्स जोड़ने का है.
चायोस के संस्थापक नितिन सलूजा ने कहा ‘भारत के चाय बाजार में काफी संभावनाएं हैं. यह बाजार करीब 10 अरब डालर का है. हालांकि यह पूर्ण रूप से असंगठित बाजार है. बाजार आकार की वजह से इस क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं.
सलूजा ने कहा ‘हमारी 50 और कैफे खोलने की योजना है. इसमें से 20 राष्ट्रीय राजधानी में और शेष 30 पुणे, बेंगलुरु व मुंबई में खोले जाएंगे.’ ये कैफे अगले 18 माह में खोले जाएंगे.
चायोस की उद्यम पूंजी कोषों से बातचीत अग्रिम चरण में है और इस सौदे के जल्द पूरा होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




