ePaper

इडी ने सिंडिकेट बैंक के पूर्व प्रमुख पर मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया

Updated at : 03 Apr 2015 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
इडी ने सिंडिकेट बैंक के पूर्व प्रमुख पर मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली: सिंडिकेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मनी लांडरिंग का ममला दर्ज किया है. जैन को रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में पिछले साल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गिरफ्तार किया था. सूत्रों ने कहा कि सीबीआइ की प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: सिंडिकेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मनी लांडरिंग का ममला दर्ज किया है. जैन को रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में पिछले साल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गिरफ्तार किया था.
सूत्रों ने कहा कि सीबीआइ की प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए एजेंसी ने मनी लांडरिंग निवारक कानून(पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया. सीबीआइ ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मौजूदा नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ कंपनियों द्वारा ऋण सीमा बढाने में अपने पद के दुरपयोग किया और किसी के जरिये से 50 लाख की रिश्वत ली.
सूत्रों ने एजेंसी से कहा ‘एजेंसी ने जैन और अन्य के खिलाफ मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया गया है. मामले की प्राथमिक जांच से पता चला है कि जैन ने कथित तौर पर संदिग्ध साधनों से परिसंपत्तियां खरीदीं. सिंडिकेट बैंक के पूर्व-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक से जल्दी ही पूछ-ताछ की जाएगी.’ जैन को सीबीआई ने पिछले साल कथित तौर पर भूषण स्टील की ऋण सीमा बढाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola