कल से बैंकों में रहेगी 7 दिन की छुट्टी, जल्द निपटा लें जरुरी काम
Updated at : 25 Mar 2015 3:51 PM (IST)
विज्ञापन

अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा लीजिए. शनिवार 28 मार्च से बैंक में छुट्टियां शुरु हो रही है. अगर इन छुट्टियों के बीच आपको बैंक में कोई काम पड़ा तो आपने लिए नयी परेशानी खड़ी हो सकती है. बैंक के अलावा एटीएम मशीन […]
विज्ञापन
अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा लीजिए. शनिवार 28 मार्च से बैंक में छुट्टियां शुरु हो रही है. अगर इन छुट्टियों के बीच आपको बैंक में कोई काम पड़ा तो आपने लिए नयी परेशानी खड़ी हो सकती है. बैंक के अलावा एटीएम मशीन में भी पैसे की कमी हो सकती है. इसलिए उचित होगा कि आप पर्याप्त मात्रा में पैसे भी अपने पास रख लें.
बैंक में 28 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक छुट्टियां हैं इस दौरान केवल 30 मार्च और 4 अप्रैल को बैंक खुले हैं. इसमें भी आपके लिए परेशानी है बैंक सिर्फ आधे दिन के लिए खुले रहेंगे. हालांकि इन छुट्टियों को लेकर बैंक की तरफ से इस बात की तसल्ली दी जा रही है कि बंद रहने के दौरान ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. लेकिन पैसे के कारोबार करने वाले और वैसे लोग जिनका रोज का सरोकार बैंक से है इन छुट्टियों को लेकर सचेत रहें और अपना काम पहले निपटाने की कोशिश करें.
जानिये किस किस दिन रहेगी छुट्टी
बैंक में छुट्टी व वर्किंग डे
29 मार्च को रविवार
30 मार्च को बैंक खुलेगा
01 अप्रैल को छुट्टी
02 अप्रैल को महावीर जयंती
03 अप्रैल को गुड फ्राई डे
04 अप्रैल को महीने का पहला शनिवार
0 5 अप्रैल को रविवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




