ePaper

NTPC ने SBI के साथ किया 10,000 करोड़ का सर्वाधिक कर्ज का समझौता

Updated at : 16 Jan 2015 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
NTPC ने SBI के साथ किया 10,000 करोड़ का सर्वाधिक कर्ज का समझौता

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ताप बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) से 10,000 करोड़ रुपये की सर्वाधिक कर्ज का समझौता किया है. एनटीपीसी इस राशि का उपयोग अपने पूंजीगत खर्चे पर करेगी. एनटीपीसी ने आज एक विज्ञप्ति में कहा ‘एनटीपीसी ने […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ताप बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) से 10,000 करोड़ रुपये की सर्वाधिक कर्ज का समझौता किया है.
एनटीपीसी इस राशि का उपयोग अपने पूंजीगत खर्चे पर करेगी. एनटीपीसी ने आज एक विज्ञप्ति में कहा ‘एनटीपीसी ने 10,000 करोड़ रुपये के सर्वाधिक कर्ज के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता किया है. इस कर्ज की अवधि 15 साल है और इसका इस्तेमाल कंपनी की पूंजीगत खर्च की आवश्यकता के लिए किया जाएगा.’
इस समझौते पर एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुप राय चौधरी एवं एसबीआइ की प्रमुख अरंधति भट्टाचार्य की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola