सोना, चांदी हुआ सस्ता

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों की भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 27,000रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर से भी नीचे चले गये. वहीं चांदी के भाव 1985 रुपये की गिरावट के साथ 36,250 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2,200 रुपये टूटकर 35,800 रुपये […]
नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों की भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 27,000रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर से भी नीचे चले गये. वहीं चांदी के भाव 1985 रुपये की गिरावट के साथ 36,250 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2,200 रुपये टूटकर 35,800 रुपये किलो बंद हुये. चांदी सिक्का के भाव 7000 रुपये की गिरावट के साथ 61,000 से 62,000 रुपये प्रति सैंकडा बंद हुये.
आभूषण निर्माताओं और फुटकर विक्रतोओं की त्यौहारी मांग घटने तथा शेयर बाजार में भारी उठाव के कारण धन का प्रवाह शेयर बाजार की ओर होने से बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आई. बाजार सूत्रों के अनुसार बैंक ऑफ जापान द्वारा अचानक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करने और फेडरल रिर्जव द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम बंद करने के बाद डालर में तेजी आई ,जिससे वैश्विक बाजार मे सोने के भाव 2010 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गये. इससे घरेलू बाजार धारणा प्रभावित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




