पूर्व सीएमडी एसके जैन को सिंडिकेट बैंक ने किया बर्खास्त, सीबीआइ की गिरफ्त में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2014 3:48 PM
नयी दिल्ली : सिंडिकेट बैंक ने अपने पूर्व सीएमडी सुधीर कुमार जैन को बर्खास्त किये जाने की आज घोषणा कर दी है. जैन को कुछ माह पूर्व घोटाले में सलिप्त होने के कारण उनके पद से निलंबित कर दिया गया था. बैंक की ओर से बीएसई को दिये गये जवाब में कहा गया कि जैन […]
नयी दिल्ली : सिंडिकेट बैंक ने अपने पूर्व सीएमडी सुधीर कुमार जैन को बर्खास्त किये जाने की आज घोषणा कर दी है. जैन को कुछ माह पूर्व घोटाले में सलिप्त होने के कारण उनके पद से निलंबित कर दिया गया था. बैंक की ओर से बीएसई को दिये गये जवाब में कहा गया कि जैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है. केन्द्र सरकार के पत्र के आलोक में राष्ट्रीयकृत बैंकों के खंड 8 और उपखंड 1A के तहत तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि कुछ एनपीआइ कंपनियों की ऋण सीमा बढाने के आरोप में सीबीआइ ने जैन को गिरफ्तार किया हुआ है और उनसे पूछताछ चल रही है. जैन पर अपने पद का गलत फायदा उठाकर कंपनियों को 50 लाख करोड रुपये लाभ पहुंचाने का आरोप है. जिस समय जैन को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था उस समय उनके घर से 21 लाख रुपये नगद, 1.68 करोड़ रुपये का सोना और 63 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात बरामद किये गये थे. जैन के साथ 11 अन्य लोगों को भी सीबीआइ ने इस प्रकार के मामलों में गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










