चांदी में 0.39 प्रतिशत की तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2014 2:32 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढाया जिससे वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,562 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 162 रुपये अथवा 0.39 प्रतिशत की तेजी के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढाया जिससे वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,562 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 162 रुपये अथवा 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,562 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई जिसमें 277 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बाद यहां कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज चांदी की कीमत 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.72 डालर प्रति औंस हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










