कांटैक्ट लेस डेबिट कार्ड जारी करेगा एसबीआई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2014 10:19 PM
मुंबई : देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई ने आज कहा कि उसकी ‘कांटैक्ट-लेस’ डेबिट कार्ड पेश करने की योजना है. इसके तहत ग्राहक बिना पिन संख्या डाले कुछ लेन-देन कर सकेंगे. बैंक ने इस बारे में रिजर्व बैंक से अनुमति मांगी है. बहु-मुद्रा वाला विदेशी यात्रा कार्ड जारी करते हुए एसबीआई के उप प्रबंध […]
मुंबई : देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई ने आज कहा कि उसकी ‘कांटैक्ट-लेस’ डेबिट कार्ड पेश करने की योजना है. इसके तहत ग्राहक बिना पिन संख्या डाले कुछ लेन-देन कर सकेंगे. बैंक ने इस बारे में रिजर्व बैंक से अनुमति मांगी है.
बहु-मुद्रा वाला विदेशी यात्रा कार्ड जारी करते हुए एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (कंपनी रणनीति तथा नई कंपनी) एस के मिश्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”अभी अगर कोई ग्राहक कार्ड का उपयोग करते हैं तो पिन संख्या डालना होता है. मेट्रो या बस टिकट की खरीद जैसे कम राशि के लेन-देन के मामलों में इससे (पिन डालने से) छूट होनी चाहिए ताकि ग्राहक केवल कार्ड दिखाकर सेवा ले ले.”
उन्होंने कहा, ”हमने रिजर्व बैंक ने राशि की उस सीमा के बारे में बताने को कहा है जहां पिन की जरुरत नहीं हो. हमने सुझाव दिया है कि हम 2,000 रुपये की सीमा रख सकते हैं.” मिश्र ने कहा कि इस बारे में नियमन आ जाने के बाद भविष्य में सभी डेबिट कार्ड ‘नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी या कांटेक्ट-लेस) से लैस होंगे.
बैंक फिलहाल इस प्रकार के कार्ड का चेन्नई और मुंबई में मेट्रो स्टेशनों पर परीक्षण कर रहा है. एसबीआई और मास्टर कार्ड ने आज बहु-मुद्रा विदेश यात्रा कार्ड पेश किया जो डालर, पौंड, यूरो तथा सिंगापुरी डालर में उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










