प्रधानमंत्री जनधन योजना बैंकों पर बोझ नहीं:जेटली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2014 9:16 AM
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री की जनधन योजना के बारे में कहा कि यह योजना बैंकों पर बोझ नहीं बनेगी. इस योजना के तहत बैंकों ने अब तक 2.14 करोड़ बचत खाते खोले हैं. जेटली ने कहा, ऐसी आशंकायें कि यह योजना बैंकों पर वित्तीय बोझ होगी, निराधार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री जनधन […]
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री की जनधन योजना के बारे में कहा कि यह योजना बैंकों पर बोझ नहीं बनेगी. इस योजना के तहत बैंकों ने अब तक 2.14 करोड़ बचत खाते खोले हैं.
जेटली ने कहा, ऐसी आशंकायें कि यह योजना बैंकों पर वित्तीय बोझ होगी, निराधार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री जनधन योजना अपने आप में बैंकों के लिये कारोबार बढायेंगी और इसमें काफी सुरक्षा उपाय भी किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को दिये जाने वाले बीमा लाभ के लिये लागत ढांचे को अंतिम रुप दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










